Breaking Newsराजनीति

थाना सिविल लाईन पुलिस की बडी कार्यवाही । एसएसटी चेकिंग प्वाइंट ढडारी मे 2 आरोपियो सहित पकडा गया 11 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा ।

थाना सिविल लाईन पुलिस की बडी कार्यवाही । एसएसटी चेकिंग प्वाइंट ढडारी मे 2 आरोपियो सहित पकडा गया 11 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा ।
◼️ आरोपी उडीसा से चाबल की बोरी मे गांजा छुपाकर ला रहे थे बस से छतरपुर ।
◼️ एक अन्य प्रकरण मे 2 हजार रूपये ईनामी जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दिनांक 25.10.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में विधान सभा चुनाव 2023 के लगे एसएसटी नाकों पर सरप्राइज चैकिग हेतु थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ढडारी चेक पोस्ट पर वाहनों की आकस्मिक संघन चैकिग करने पर जबलपुर से छतरपुर आने बाली बस को रोककर उसमें बैठे यात्री एवं उनके सामानों की तलाशी लेने पर बस मे बैठे यात्री आरोपी उम्र 49 साल निवासी कुटिया थाना बमीठा जिला छतरपुर एवं आरोपी निवासी ग्राम धमौरा थाना ओरछारोड के कब्जे से चावल से भरी बोरियो मे छिपाकर रखा करीब 11 किलो 420 ग्राम गांजा कीमती 171300 रू. का जप्त किया गया है । उक्त गांजे को आरोपीगण उडीसा से ला रहे थे । जो थाना सिविल लाईन द्वारा जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन मे अप. क्र. 785/23 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
➡️थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एक अन्य प्रकरण मे 2 हजार रूपये का ईनामी जिला बदर आरोपी नि. अम्बेडकरनगर छतरपुर को मुखविर की सूचना पर दविस देकर गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी एक आदतन अपराधी है जो जिला दण्डाधिकारी द्वारा विधान सभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आरोपी का जिला बदर का आदेश पारित किया गया था , लेकिन आरोपी जिला बदर आदेश की अवहेलना करते हुये छतरपुर जिले मे ही निवास कर रहा था जिसे दिनांक 25.10.23 को गिरफ्तार किया गया एवं थाना सिविल लाईन मे आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 789/23 धारा 188 भादवि 14 रा.सु.अधि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
निर्देशन एवं मार्गदर्शन:- DIG Chhatarpur Range एवं SP Chhatarpur के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री कमलेश साहू के नेतृत्व मे सम्पूर्ण कार्यवाही की गई।
अवैध गांजा के विरूद्ध की गयी कार्यवाही मे सराहनीय योगदान-
निरीक्षक कमलेश साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन छतरपुर टीम नेतृत्व , उनि. धर्मेन्द्र कुमार , उनि. सिद्धार्थ शर्मा , सउनि. मदन मोहन दुवे ,सउनि. रामकृपाल धाकड , प्र.आर. संजय कुमार ,प्र.आर. वीरेन्द्र कुमार , प्र.आर. प्रहलाद , प्र.आर. राजेन्द्र रावत , प्र.आर. चालक ज्वाला , प्र.आर. संदीप तोमर ,प्र.आर. किशोर कुमार,प्र.आर. राजेश पटेल, प्रआर0 संजय कुमार, प्रआर0 बसंत शर्मा, प्रआर0 हरचरण राजपूत, प्रआर0 विनोद मिश्रा, आर. धर्मराज पटेल , आर. नरेश सिंह , आर. अंकेश कुशवाहा , आर. पवन कुमार, आर. चन्द्रशेकर ,आर0 नित्य प्रकाश, आर0 संतोष, आर. ऋषिकेश , आर. ईश्वर सिंह ,आर. धर्मेन्द्र सिरवैया, आर. राहुल भदौरिया आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related posts

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।

khabarsamayper

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता: फर्जी नंबरों से गायब किया गया 25 लाख का टाटा हाईवा ट्रक मंडला से बरामद

khabarsamayper

प्रधानमंत्री ने श्री देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

khabarsamayper

Leave a Comment