दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खामी के कारण IGI एयरपोर्ट से आने और जाने वाली उड़ानों में भारी देरी हो रही है।
एजेंसी के मुताबिक, ATC की टेक्निकल दिक्कत की वजह से कम से कम 100 फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। तकनीकी टीम समस्या को दुरुस्त करने में जुटी है।
