Breaking News

दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन अवर में अस्पताल पहुँचाने वालों को सरकार देती है नगद पुरस्कार

मानवता का परिचय देकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का जीवन बचाने के लिए तत्परता के साथ गोल्डन अवर में अस्पताल पहुँचाने वाले मानवता के दो पहरुओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने श्री जोगेन्द्र सिंह रावत व श्री पुष्पराज सिंह को सरकार की “गुड सेमिरटन” योजना के तहत पाँच – पाँच हजार रूपए का नगद पुरस्कार व जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

 

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (सड़क सुरक्षा) द्वारा संचालित “गुड सेमिरटन” योजना के तहत जिले के इन दोनों सेवाभावी नागरिकों के लिये 5 – 5 हजार रूपए की पुरस्कार राशि मंजूर हुई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डर अवर अर्थात तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को पाँच हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान करने का प्रावधान इस योजना में है। सांसद श्री कुशवाह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुँचाकर उनका जीवन बचाने में सहयोग करने वाले सेवाभावी नागरिकों को सरकार की योजना के तहत पुरस्कृत कराने की बात कही थी। इसी कड़ी में बुधवार को मानवता के इन पहरुओं का सम्मान किया गया।

 

गुड सेमिरिटन योजना के तहत सम्मानित श्री जोगेन्द्र सिंह रावत, कुशवाह कॉलोनी इन्दिरा गाँधी स्कूल के पास भिण्ड के निवासी हैं। उन्होंने गत बीते साल 4 अगस्त को कटोराताल झांसी रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री अशोक बाल्मीकि एवं मंगल जाटव को तत्परतापूर्वक सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया था। इसी दुर्घटना में घायल श्री अजय धाकड़ को कुशवाह कॉलोनी इन्दिरा गाँधी स्कूल के पास भिण्ड निवासी श्री पुष्पराज सिंह ने तत्परतापूर्वक सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया था। जोगेन्द्र सिंह व पुष्पराज सिंह द्वारा दिखाई गई मानवता से इन घायल लोगों का जीवन बच सका।

 

सांसद श्री कुशवाह ने हिट एण्ड रन प्रतिकर योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहन से घायल व्यक्ति को 50 हजार रूपए और मृतक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रूपए की सहायता दिलाने के लिये भी जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से कहा है।

Related posts

श्री मुखर्जी की अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया।

khabarsamayper

मध्यप्रदेश के राजभवन से एक अहम मुलाक़ात की ख़बर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने किया अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के 7वें अधिवेशन का शुभारंभ

khabarsamayper

Leave a Comment