Helpअन्य

देवतालाब शिव मंदिर का अद्भुत महत्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज को दी 241 करोड़ की सौगातें

देवतालाब शिव मंदिर का अद्भुत महत्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज को दी 241 करोड़ की सौगातें

मऊगंज।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज के देवतालाब स्टेडियम में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने 241 करोड़ 33 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देवतालाब शिव मंदिर को अद्भुत बताते हुए कहा कि यहां पांच तत्वों का आभास होता है और ऐसा अद्वितीय मंदिर केवल विश्वकर्मा जी ही बना सकते हैं। उन्होंने देवतालाब को आस्था, इतिहास और आनंद का संगम बताते हुए कहा कि यहां के शिव के दर्शन से चारधाम यात्रा का फल मिलता है।

डॉ. यादव ने कहा कि हमारे गांव स्वावलम्बन की मिसाल हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि “21वीं सदी भारत की होगी” – यह स्वामी विवेकानंद का कथन आज चरितार्थ हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल ही में हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली है, जिससे रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में 1.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि रीवा के सोलर प्लांट की बिजली से दिल्ली मेट्रो दौड़ रही है और बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान द्वारा मऊगंज के घुरेहटा में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से कृषि आधारित उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं —

  • देवतालाब शिव मंदिर परिसर में शिवलोक निर्माण

  • देवतालाब व नईगढ़ी में तहसील भवन का निर्माण

  • देवतालाब के अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन

  • शासकीय महाविद्यालय में ऑडिटोरियम और अतिरिक्त कक्षों का निर्माण

  • अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थियों के लिए दो छात्रावास भवन

  • बहुती जलप्रपात का पर्यटन विकास निगम के माध्यम से विकास

  • अष्टभुजी माता मंदिर का सौंदर्यीकरण

  • टीपा बदोर से गढ़वा रोड तक 11 किमी सड़क निर्माण

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कलाकारों का सम्मान करते हुए लोकनृत्य दल को 5-5 हजार रुपये, लोक गायिका राखी द्विवेदी को 50 हजार रुपये और लोक कलाकारों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मात्र दो वर्षों में प्रदेश ने ऐतिहासिक विकास किया है और मऊगंज को आज 241 करोड़ की बड़ी सौगात मिली है।

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक प्रदीप पटेल, सिद्धार्थ तिवारी, नरेंद्र प्रजापति, दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल: सायाजी होटल के स्टोर रूम में आग, जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से टेंट का सामान जला

khabarsamayper

अपने अनुभव और प्रयासों से वंचितों और गरीबों की मदद करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

छतरपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 15 लोगों पर ₹5 लाख से अधिक की पेनाल्टी

khabarsamayper

Leave a Comment