अन्य

नई दिल्ली में 11 नवंबर को आयोजित होगा ‘उद्योग संगम’, शामिल होंगे सभी राज्यों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

नई दिल्ली में 11 नवंबर को आयोजित होगा ‘उद्योग संगम’, शामिल होंगे सभी राज्यों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा 11 नवम्बर को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन “उद्योग संगम (Conference of Industries & Commerce Ministers)” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शामिल होंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।

सम्मेलन के दौरान Business Reform Action Plan (BRAP 2024) के परिणाम जारी होंगे और Ease of Doing Business में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जाएगा।


मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धियाँ— 434 सुधारों का प्रभावी क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत मध्यप्रदेश ने निवेशकों के लिए व्यवसायिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता को नई दिशा दी है।
राज्य द्वारा 434 सुधारों का सफल क्रियान्वयन किया गया है, जिनमें—

✅ प्रोसेस इंजीनियरिंग
✅ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
✅ निवेश प्रोत्साहन उपाय

जैसे कई महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं, जिन्होंने राज्य की औद्योगिक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है।


‘उद्योग संगम’ में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश के उद्योग विभाग द्वारा सम्मेलन में कई नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे:

Invest MP Portal आधारित Single Window System
National Single Window System (NSWS) के साथ इंटीग्रेशन
Industrial Land Bank की डिजिटल सुविधा
Gati Shakti आधारित लॉजिस्टिक रिफॉर्म्स
▶ ऑनलाइन क्लियरेंस सिस्टम
▶ मजबूत होता Startup Ecosystem

इन सुधारों से उद्योग स्थापना और संचालन प्रक्रिया तेज़ और सरल हुई है। निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और Ease of Doing Business में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।


सम्मेलन की रूपरेखा

✅ DPIIT सचिव का स्वागत उद्बोधन
✅ औद्योगिक पार्क, स्टार्टअप्स, गतिशक्ति, लॉजिस्टिक्स और Ease of Doing Business पर प्रस्तुतियाँ
BRAP 2024 Video Release
✅ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों का फेलिसिटेशन समारोह,
जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सम्मान प्रदान करेंगे


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निवेश और उद्योग स्थापना को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। ‘उद्योग संगम’ में राज्य की प्रस्तुति इसी प्रगतिशील विज़न का प्रतीक होगी।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया पूजन, कन्याओं को भेंट किए उपहार

khabarsamayper

पंचमढ़ी नगर के नजूल क्षेत्र को पंचमढ़ी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर कर राजस्व नजूल घोषित करने की स्वीकृति

khabarsamayper

14 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत, बैंक और बिजली मामलों के निपटारे पर जोर

khabarsamayper

Leave a Comment