Breaking News

नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लिए आवेदकों को नहीं हो परेशानी : कलेक्टर

नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लिए आवेदकों को नहीं हो परेशानी : कलेक्टर
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय छतरपुर का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का समय से निराकरण और आदेश का अमल त्वरित कराने के दिए निर्देश
—-
बुधवार को कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने तहसील कार्यालय छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। साथ ही राजस्व प्रकरणों की जांच की। कलेक्टर श्री जी.आर. रेवेन्यू केस के समय से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आवेदकों को राजस्व कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए की नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा सुधार कार्य के निराकरण समय से किया जाए। कलेक्टर ने आदेशों के तत्काल अमल कराने के निर्देश दिए। क्लेक्टेट श्री जी.आर. ने पुराने लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आवेदकों को कोई रिकॉर्ड चाहिए हो तो बार-बार तहसील आने की आवश्यकता ना पड़े लैंड रिकॉर्ड्स का भी डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है।

Related posts

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 25 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सराहनीय प्रयास: विद्यालय में पहुंचकर छात्र–छात्राओं को दी महिला सुरक्षा व जागरूकता की जानकारी

khabarsamayper

छतरपुर: पशुपालन, डेयरी और उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा—कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment