Breaking News

निकायों में निर्माण कार्य समय से एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किए जाएं : कलेक्टर दुकानदारों के ट्रेड लायसेंस बनाए जाने के निर्देश

निकायों में निर्माण कार्य समय से एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किए जाएं : कलेक्टर
दुकानदारों के ट्रेड लायसेंस बनाए जाने के निर्देश
मार्केट या दुकानों को यू आकार में बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
रेवेन्यू कलेक्शन सही ढंग से करने के निर्देश
कलेक्टर ने चौराहों पर पेम्पलेट चिपकाने वालों पर दिए कार्यवाही के निर्देश
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री मिलिन्द नागदेवे, सीएमओ एवं सब इंजीनियर्स उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, संजीवनी क्लिनिक, पेयजल, कायाकल्प, सीएम हेल्पलाइन, अमृत 2.0, पीएम स्वनिधि सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देशित किया की बस स्टॉप ,पार्क, स्कूल के सामने एवं रोड के किनारे किनारे दुकानों का निर्माण न कराएं। उन्होंने कहा जहाँ भी निर्माण कराना है। वहां के मार्केट का निर्माण यू आकार में कराया जाए। कलेक्टर ने पार्कों को विस्तृत रूप से हरा भरा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पार्क में कोई भी कंपाउंड सीमेंट या ईंट से नहीं बनाएं। उन्होंने चौराहों पर पेम्पलेट चिपकाने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा की निकायों का रेवेन्यू कलेक्शन सही ढंग से किया जाए और स्ट्रीट लाइट की लाइन से अवैध कनेक्शन हटाएं। ताकि निकाय का नुकसान रुके। उन्होंने कहा हर निकाय में एक सोलर पावर प्लांट लगाने से संबंधित कार्यवाही प्रारंभ कि जाए। जिससे बिजली के बिल की भी बचत हो सके। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को निकाय क्षेत्र में सुबह के समय भ्रमण करने के निर्देश दिए। ताकि व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए।
• पेंशनर्स की शतप्रतिशत ई-केवायसी कराने के निर्देश, नहीं तो होगी वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही
• सीएम अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर नौगांव सीएमओ को नोटिस
कलेक्टर श्री जी.आर. ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत चौथे चरण में कार्य नहीं कराए जाने के संबंध में नौगांव नगरपालिका सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विकास कार्यों से संबंधित लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। कलेक्टर ने पेंशनर्स की शतप्रतिशत ई-केवायसी कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिनका काम बेहतर नही होगा उनकी वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी।
• सभी निकायों में फ्रूट फॉरेस्ट लगाने के निर्देश
• गुणवत्तापूर्ण कार्य नही करने पर ठेकेदारों को करें ब्लैक लिस्ट
कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा दुकानों के ट्रेड लायसेंस बनाए जाएं। साथ ही जो नियमों को फॉलो नही करें उन पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा सभी निकाय चिन्हित जगह पर छतरपुर शहर के देरी रोड बने फ्रूट फॉरेस्ट के अनुरूप ही फ्रूट फॉरेस्ट लगाएं और मैन रोड पर भी अच्छा प्लांटेशन करें। उन्होंने कहा तालाबों में गंदे पानी को जाने से प्रभावी तरीके से रोका जाए। कलेक्टर ने अमृत 2.0 की समीक्षा करते हुए कहा सभी प्रोजेक्ट सही समय पर पूर्ण किए जाएं एवं जो ठेकेदार सही समय से एवं गुणवत्तापूर्ण काम ना करे उनको ब्लॉक लिस्ट करें। उन्होंने ठेकेदार एवं एवं सब इंजीनियर्स की संयुक्त मीटिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा जिस हैड का पैसा हो उसी हैड में खर्च किया जाए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर आवास का निर्माण नही हो। न ही जिओ टैगिंग की जाए, नही तो संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोहा पीटने वालों को चिन्हित कर विभिन्न शासकीय लाभों से जोड़ने के निर्देश दिए।

Related posts

छतरपुर जिले में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बहुदिव्यांग बालिकाओं के साथ साझा किए प्रेरणादायी पल

khabarsamayper

दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन अवर में अस्पताल पहुँचाने वालों को सरकार देती है नगद पुरस्कार

khabarsamayper

Leave a Comment