विविध

नौगांव पुलिस ने अवैध कट्टा बनाने की फैक्ट्री ग्राम सुकवा में मारा छापा, 3 देसी कट्टे सहित भारी मात्रा में निर्माण यंत्र व सामग्री जप्त, संचालक राहुल विश्वकर्मा गिरफ्तार

थाना नौगाँव पुलिस ने 1 वर्ष के अंदर ग्राम चंद्रपुरा, झीझन, सुकवा में संचालित 3 अवैध हथियार की फैक्ट्री में की गई छापामार कार्यवाही, रिवाल्वर, देसी कट्टा सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण सामग्री जप्त

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, विगत दिनों में छतरपुर जिले में अवैध हथियार फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही सहित करीब 330 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं।
`थाना नौगांव पुलिस द्वारा 1 वर्ष में संचालित ग्राम चंद्रपुरा, झीझन, सुकवा में तीन अवैध हथियार की फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही कर चलित हथियार, अधबने हथियार, भारी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण करने वाले यंत्र एवं सामग्री जप्त की गई है। ग्राम चंद्रपुरा में अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक पूरनलाल अहिरवार, ग्राम झीझन में संचालक बृजेंद्र यादव एवं आज ग्राम सुकवा में संचालक राहुल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।`
*थाना नौगांव पुलिस ने तीन दिन पूर्व पत्नी की हत्या के प्रयास में आरोपी कमलेश सोनकिया को एक 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था, आयुध अधिनियम के तहत पंजीबद्ध अपराध विवेचना में पूछताछ पर श्रोत ग्राम सुकवां के राहुल विश्वकर्मा से खरीदना बताया।*
आरोपी कमलेश से पूर्व में भी ग्राम चंद्रपुरा में पूरन अहिरवार द्वारा संचालित कट्टा फैक्ट्री के दो कट्टे बरामद किये जा चुके है, जेल गया था। (ग्राम चंद्रपुरा की फैक्ट्री में 6 देसी कट्टे, एक रिवाल्वर, जिंदा कारतूस, सहित अधबने हथियार सहित भारी मात्रा में निर्माण यंत्र व सामग्री जप्त की गई थी।)
इस प्रकरण में एकत्रित साक्ष्य के आधार पर *अवैध अधिकार के स्रोत आरोपी राहुल विश्वकर्मा पिता मुरली उर्फ मूलचन्द्र विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुकवां से पूछताछ की गई, आरोपी राहुल द्वारा कट्टा बनाना स्वीकार किया।* अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक राहुल विश्वकर्मा के घर से *दो 12 बोर के देशी कट्टा, एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं कट्टा बनाने का सामान आदि जप्त की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

रायसेन को मिलेगी बड़ी सौगात: केन्द्रीय रक्षा मंत्री करेंगे ₹1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास

khabarsamayper

अंजू अवस्थी विलुप्त हो रही गौरैया चिड़ियों को बचाने की चला रही है मुहीम

khabarsamayper

Leave a Comment