प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रविन्दर सिंह ने बुधवार को छतरपुर जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिकों, मुलाकात कक्ष, साफ-सफाई और बंदियों की समस्याओं का जायजा लिया। कुछ बंदियों ने पेशी में विलंब की शिकायत की, जिस पर न्यायाधीश ने संज्ञान लिया। निरीक्षण में बन रहे सिलाई कारखाना एवं फर्नीचर उद्योग, बंदियों की पेशी हेतु व्ही.सी. क
क्ष और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
