लवकुश चौराहा पर डबलडेकर ब्रिज का काम जल्द शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में इस टेंडर को रखा जाएगा। स्वीकृति मिली तो उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह सिक्स लेन ब्रिज 980 मीटर लंबा होगा। काम शुरू होनेके बाद 18 महीने में तैयार करने की शर्त होगी।

