अन्य

बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में तेंदुए का हमला

बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में तेंदुए का हमला

बगीचे में काम कर रहे युवक को किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

छतरपुर।
छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाटन में तेंदुए के अचानक गांव में घुस आने से दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात से ही गांव में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैल गई थी, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ पूरे दिन गांव के आसपास ही छिपा रहा। शाम करीब चार बजे ग्राम पाटन निवासी जीवन कुशवाहा पिता नवजिया कुशवाहा अपने घर के बगल में स्थित बगीचे में काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेंदुए ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

हमले के समय जीवन कुशवाहा की पत्नी रचना कुशवाहा भी मौके पर मौजूद थी। पत्नी द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया।

हमले में जीवन कुशवाहा के शरीर पर गंभीर घाव आए हैं। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और ग्रामीण वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने एवं गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत छतरपुर–पन्ना से 529 तीर्थ यात्री रवाना

khabarsamayper

पाकिस्तान पर बाबा बागेश्वर धाम का बयान

khabarsamayper

अधिवक्ता पर युवती को बहला-फुसलाकर मानसिक रूप से प्रभावित करने का आरोप

khabarsamayper

Leave a Comment