Breaking Newsअन्य

भागीरथपुरा में दूषित पानी से बुजुर्ग की मौत के बाद उबाल: पुल पर शव रखकर चक्काजाम, पार्षद बघेला के खिलाफ नारेबाजी

छतरपुर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कथित सेवन से एक बुजुर्ग की मौत के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक का शव पुल पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने वार्ड में लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति का आरोप लगाते हुए पार्षद बघेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आज एक बुजुर्ग को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, प्रशासन ने जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related posts

कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत ने छतरपुर जनपद अंतर्गत पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की ——

khabarsamayper

बरेली में एयरफोर्स हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

khabarsamayper

उम्र 12 साल, कई मुकदमे, छह बार बाल सुधार गृह गया… मुजफ्फरनगर में बाप-बेटे की खौफनाक क्राइम स्टोरी

khabarsamayper

Leave a Comment