भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया के लिए पुत्र प्रियम कर रहा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया के लिए पुत्र प्रियम कर रहा जनसंपर्कवहीं छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में अपने पिता अरविंद पटैरिया के लिए बेटा प्रियम पटैरिया की तस्वीर सामने आई जहां 13 साल का प्रियम अपने पिता भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया के लिए गांव गांव जाकर वोट मांग रहा है और लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है। प्रियम पटैरिया को लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और यह 13 साल का प्रियम इन दिनों राजनगर विधानसभा में बीजेपी के लिए एक स्टार प्रचारक का काम कर रहा है।

