Breaking News

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के निर्धारण पर सिफारिशें जारी की हैं

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के निर्धारण पर सिफारिशें जारी की हैं

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दिनांक 30 अगस्‍त, 2022 के संदर्भ के माध्यम से ट्राई से अनुरोध किया कि वह ट्राई अधिनियम, 1997 (संशोधित) की धारा 11(1)(ए) के तहत अंतरराष्ट्रीय एसएमएस और घरेलू एसएमएस के निर्धारण पर सिफारिशें प्रस्तुत करे।

इस संबंध में, हितधारकों की टिप्पणियों और प्रति-टिप्पणियों को आमंत्रित करने के लिए 02 मई, 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के निर्धारण’ पर एक परामर्श पत्र जारी किया गया था। जवाब में, 20 हितधारकों ने अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत कीं, और सात हितधारकों ने अपनी प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत कीं। परामर्श पत्र पर एक ओपन हाउस चर्चा 24 अगस्‍त, 2023 को आयोजित की गई थी।

हितधारकों से प्राप्त टिप्पणियों/प्रति-टिप्पणियों और अपने स्वयं के विश्लेषण के आधार पर, ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के निर्धारण पर सिफारिशों को अंतिम रूप दिया है।

सिफारिशों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

‘अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक’ शब्द को संबंधित दूरसंचार सेवा लाइसेंस और प्राधिकरणों में इस प्रकार परिभाषित किया जाना चाहिए:

“अंतरराष्ट्रीय यातायात का अर्थ है एक देश से शुरू होकर दूसरे देश में समाप्त होने वाला यातायात, जिसमें से एक देश भारत है।”

‘अंतरराष्ट्रीय एसएमएस संदेश’ शब्द को संबंधित दूरसंचार सेवा लाइसेंस और प्राधिकरणों में इस प्रकार निर्धारित किया जाना चाहिए:

“अंतरराष्ट्रीय एसएमएस संदेश का अर्थ है एसएमएस का उपयोग करके दिया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक।”

संबंधित दूरसंचार सेवा लाइसेंस और प्राधिकरणों में अंतरराष्ट्रीय एसएमएस के निर्धारण के अंतर्गत निम्नलिखित स्पष्टीकरण शामिल किया जाना चाहिए:

“किसी व्यक्ति को आने वाला कोई भी एप्लिकेशन (ए2पी) एसएमएस संदेश अंतरराष्ट्रीय एसएमएस संदेश माना जाएगा, यदि इसे भारत के बाहर स्थित किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर सिस्टम या कंप्यूटर एप्लिकेशन के उपयोग या क्रियाकलाप के बिना उत्पन्न, प्रेषित या प्राप्त नहीं किया जा सकता है।”

‘घरेलू ट्रैफिक’ शब्द को संबंधित दूरसंचार सेवा लाइसेंस और प्राधिकरणों में इस प्रकार परिभाषित किया जाना चाहिए:

“घरेलू ट्रैफिक का अर्थ है भारत के भीतर शुरू होने वाला और समाप्त होने वाला ट्रैफिक।”

‘घरेलू एसएमएस’ शब्द को संबंधित दूरसंचार सेवा लाइसेंस और प्राधिकरणों में इस प्रकार निर्धारित किया जाना चाहिए:

“घरेलू एसएमएस का अर्थ है एसएमएस का उपयोग करके दिया जाने वाला घरेलू ट्रैफिक।”

सिफारिशों की एक प्रति ट्राई की वेबसाइट (www.trai.gov.in) पर अपलोड की गई है।

 

Related posts

“शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनी ही हैं, उनका आत्म बल व आत्म सम्मान भी बढ़ गया है। यह कहना है काल्पीब्रिज के समीप स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं शक्ति दीदी श्रीमती लता राजौरिया का। लता जैसी जिले की 35 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में ग्वालियर शहर, डबरा व भितरवार स्थित पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” योजना शुरू की है। जिसके तहत ऐसी महिलाओं को शक्ति दीदी बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई जा रही है जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं महिलायें कहती हैं कि अब हमें छोटी-मोटी जरूरतों के लिये किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। हमें सरकार की लाड़ली बहना योजना व नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का लाभ भी मिल रहा है। इससे हमारे परिवार के दिन अब अच्छे से गुजर रहे हैं। महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में काम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का इनका ड्यूटी टाइम निर्धारित कराया गया है। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं उन पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया गया है, जिस पर शक्ति दीदियों के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाना, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों के नाम जुड़े हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी भी शक्ति दीदियों का हालचाल जानने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुँचते हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं, वहाँ सकारात्मक माहौल बना है। पेट्रोल पंप संचालक कहते हैं कि छोटी-मोटी बातों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ आए दिन होने वाला मुँहवाद अब नहीं होता। शक्ति दीदियों को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रूपए मिलते हैं। साथ ही कुछ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल की बिक्री पर अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे सभी शक्ति दीदी मन लगाकर काम करती हैं। लता व कुसुमा कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हम सब लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बना दिया है।

khabarsamayper

किसानों को ₹1383 करोड़ की फसल बीमा राशि, मुख्यमंत्री बोले – सरकार हमेशा साथ है

khabarsamayper

2025-26 से 2029-30 तक पहले चरण एवं वित्तीय वर्ष 2030-31 से 2034-35 तक दूसरे चरण में कुल अनुमानित 30 हजार 900 कि.मी. मार्ग का निर्माण

khabarsamayper

Leave a Comment