
नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश में तेजी से फैल रहे अश्लील कंटेंट और सांस्कृतिक अपमान को रोकने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जुलाई और अगस्त 2024 में प्राप्त शिकायतों और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के सुझावों के आधार पर सरकार ने ALTT, ULLU सहित 20 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित कर दिया है।
यह निर्णय संस्कृति बचाओ भारत बचाओ फाउंडेशन और आम नागरिकों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। फाउंडेशन के प्रमुख उदय माहुरकर ने इन ऐप्स को “भारत की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने वाली गैरकानूनी गतिविधियों” से जोड़ा और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
बैन किए गए OTT ऐप्स की सूची:
1. ALTT
2. ULLU
3. Desiflix
4. Big Shots App
5. Boomex
6. Navarasa Lite
7. Gulab App
8. Kangan App
9. Bull App
10. Jalva App
11. Wow Entertainment
12. Look Entertainment
13. Hitprime
14. Feneo
15. ShowX
16. Sol Talkie
17. Adda TV
18. HotX VIP
19. Hulchul App
20. MoodX
21. NeonX VIP
22. Fugi
23. Mojflix
24. Triflicks
