Breaking Newsअन्य

मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़े फैसले, नर्मदा विस्थापितों को मुफ्त पंजीयन, सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नर्मदा घाटी की सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए आवंटित आवासीय भूखंडों का पंजीयन नि:शुल्क कराए जाने का निर्णय लिया गया।
मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार देय पंजीयन शुल्क एवं स्टॉम्प ड्यूटी की प्रतिपूर्ति नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। इस निर्णय से 25,600 से अधिक विस्थापित परिवारों को लाभ मिलेगा, जबकि राज्य शासन पर लगभग 600 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

Related posts

अरविंद पटेरिया का क्षेत्र में तूफानी दौरा, दौर में उमड़ रही है भीड़….

khabarsamayper

किसानों को उन्नत तरीके से फसल प्रदर्शन का आयोजन

khabarsamayper

राजधानी में पिछले तीन दिनों से चल रहे ग्रीन भारत एक्सपो का रविवार को समापन हुआ

khabarsamayper

Leave a Comment