Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन से दोगुनी होगी पशुपालक किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गो-माता और गो-पालन का हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। जो गो-पालन करता है वह गोपाल है और जहां गो-पालन होता है वह गोकुल है। उन्होंने बताया कि गो-संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

सरकार समाज के सहयोग से निरंतर कार्य कर रही है ताकि मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर पशुपालक किसानों की आय दोगुनी की जा सके।
वर्तमान में प्रदेश देश के कुल दुग्ध उत्पादन में लगभग 9 प्रतिशत योगदान देता है, और सरकार का लक्ष्य इसे 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का है।

इसी दिशा में प्रदेशभर में ‘दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पशु चिकित्सक गांव-गांव जाकर पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और पशु पोषण के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Related posts

कड़ाके की ठंड में छतरपुर पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी अगम जैन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

khabarsamayper

हाथरस: नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

khabarsamayper

ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से की आत्महत्या

khabarsamayper

Leave a Comment