Breaking News

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर —

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में चतुर्थ श्रेणी के 16 पदों हेतु पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। कुल 2149 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। रविवार को हायर सेकेंडरी स्कूल नम्बर 1 एवं महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 1548 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 601 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को मैरिट सूची जारी होने की संभावना थी। दो घंटे की इस परीक्षा में 50 प्रश्नों को हल किए जाने का लक्ष्य रखा गया था। भृत्य/चौकीदार के 16 पदों हेतु परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर काफी सरल था इसलिए मैरिट सूची ऊपर जाने की संभावना है। परीक्षा 11 बजे से 1 बजे तक संचालित की गई।

No photo description available.

Related posts

लाल किले से सोने-हीरे जड़ा 1 करोड़ का कलश चोरी, धार्मिक कार्यक्रम में चोरों ने लगाई सेंध

khabarsamayper

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) 2024 का आयोजन 9-10 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने किया बहुचर्चित महेंद्र गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

khabarsamayper

Leave a Comment