Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को वाराणसी में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 25वीं बैठक में सहभागिता की

सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को वाराणसी में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 25वीं बैठक में सहभागिता की। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही सरकार का मुख्य ध्येय है और हमारी सरकार इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि राज्यों के बीच समन्वय, विकास के विभिन्न आयाम, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित यह बैठक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में तय एजेंडा बिन्दुओं पर गहन विचार-विमर्श के अलावा राज्यों में हुईं बेस्ट प्रैक्टिसेस का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

Related posts

अयोध्या से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

कार्यालय अधीक्षक डाकघर छतरपुर द्वारा डाक जीवन बीमा के व्यवसाय के लिए डायरेक्ट एजेन्ट का चयन किया जाना है

khabarsamayper

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं 26 फरवरी 2025 को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में आगमन प्रस्तावित है।

khabarsamayper

Leave a Comment