Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रति किए प्रयासों का ऐलान, लाड़ली बहनों को भाईदूज पर 1500 रुपए की सौगात

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को 250 रुपए की राशि देने का वादा पूरा करते हुए अब 1500 रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने इसे भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा के सम्मान स्वरूप बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लाड़ली बहनों को भाईदूज की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. यादव ने बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के त्योहारों का उद्देश्य प्रदेशवासियों को सौगात देना है। इसी क्रम में किसानों को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के लिए 1800 करोड़ रुपए राहत राशि के रूप में प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और पीला मोजेक जैसी समस्याओं का सर्वे कर जिलों में किसानों को मदद पहुँचाई जा रही है। सरकार हर परिस्थिति में अन्नदाता के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री यह जानकारी मंगलवार को ईदगाह हिल्स में निर्धन बेटियों के साथ दीपावली मनाने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को दी।

Related posts

श्री मुखर्जी की अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अगस्त को छतरपुर प्रवास पर

khabarsamayper

निवेशकों को प्रोत्साहित करने 29 जून को सूरत में होगा रोड-शो

khabarsamayper

Leave a Comment