Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में कार्बाइड गन प्रभावितों से मिले — समुचित इलाज और आर्थिक सहायता के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचकर कार्बाइड गन से प्रभावित बच्चों और नागरिकों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने ब्लॉक-2 की 11वीं मंजिल स्थित नेत्र रोग वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सा विशेषज्ञों से इलाज की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी कार्बाइड गन से प्रभावितों को तत्काल और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों की सतत मॉनीटरिंग करे, और कार्बाइड गन के निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए थाना स्तर पर छापामारी व जांच कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

दस्तक अभियान में बच्चों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाया जा रहा है

khabarsamayper

4 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद छतरपुर के सभा कक्ष में किया गया।

khabarsamayper

Leave a Comment