प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खजुराहो पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी खजुराहो पहुंचे।

