Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे गौतम नगर भोपाल में फिट इण्डिया क्लब प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे गौतम नगर भोपाल में फिट इण्डिया क्लब प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे

। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। इस अवसर पर 6 विभागीय खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा। फिट इण्डिया क्लब में व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। क्लब में वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारम्परिक खेल जोन, लायब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है। साथ ही महिला फिटनेस सेंटर, मल्टीपर्पस इण्डोर हॉल एवं स्वीमिंग पूल का भूमि-पूजन भी किया जायेगा। फिट इण्डिया क्लब पूरे प्रदेश के लिये एक मॉडल होगा।

लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के आयोजन में प्रदेश के नागौद-सतना, बुधनी-सीहोर, हरदा, टिमरनी-हरदा और नारायणगढ़-मंदसौर में इण्डोर हॉल एवं जोबट-अलीराजपुर में आउटडोर खेल परिसर का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमि-पूजन और खेलो-बढ़ो अभियान का शुभारंभ भी किया जायेगा। खेलो-बढ़ों अभियान विद्यार्थियों और आम नागरिकों को खेलों से जोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिये एक नवाचार के रूप में शुरू किया जायेगा।

‘फिट इंडिया, रन विथ ऑर्मी’ में दौड़ेंगे भोपाल के युवा

“फिट इंडिया, रन विद इंडियन ऑर्मी” के आदर्श वाक्य के साथ भोपाल के युवा मैराथन में दौड़ेंगे। यह आयोजन भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ऑर्मी मैराथन का उद्देश्य सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देना और इसे भोपाल में वार्षिक खेल आयोजन के रूप में स्थापित करना है।

मैराथन में तीन श्रेणियाँ रखी गई हैं, जिसमें 21 किलोमीटर (हॉफ मैराथन), 10 किलोमीटर, और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। यह मैराथन भोपाल के द्रौणांचल से शुरू होकर वीआईपी रोड होते हुए द्रौणांचल पर ही समाप्त होगी। इस आयोजन में लगभग 12 हज़ार प्रतिभागी शामिल होंगे। विजेताओं को 10 लाख रुपये तक के आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। हॉफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख, द्वितीय स्थान को 50 हज़ार और तृतीय स्थान को 25 हज़ार रुपये प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार 10 किलोमीटर की दौड़ में 50 हज़ार, 25 हज़ार और 15 हज़ार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। पाँच किलोमीटर दौड़ के लिए 20 हज़ार, 15 हज़ार और 10 हज़ार रुपये के नकद पुरस्कार निर्धारित हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से फिट इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करने के साथ यह आयोजन स्थानीय समुदायों, खेल प्रेमियों और सशस्त्र बलों के सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास है। भोपाल में आर्मी मैराथन मुख्यालय पश्चिम एमपी सब एरिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाला यह पहला खेल आयोजन है। इसका उद्देश्य आर्मी मैराथन को खेल जगत में प्रमुख आयोजन बनाना और फिट इंडिया अभियान के साथ वार्षिक मैराथन कैलेंडर में दर्ज करना है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

गोयरा गांव में 19 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव .

khabarsamayper

MP में बीजेपी की चुनावी रणनीति के सेंटर पॉइंट में आदिवासी मोदी-शाह भी लगाएंगे जोर —

khabarsamayper

Leave a Comment