Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

ग्वालियर : प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरुण ने विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने कहा है कि खाद्यान्न प्राप्त करने वाले सभी सदस्यों की ईकेवायसी 5 मार्च तक पूर्ण की जाए। पीओएस मशीन और भौतिक रूप से राशन दुकान में उपलब्ध स्टॉक का मिलान भी 28 फरवरी तक पूर्ण किया जाए। प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण ने सोमवार को ग्वालियर में बाल भवन के सभागार में उपार्जन एवं सार्वजनिक वितरण की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन श्री अनुराग वर्मा सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के जिला कलेक्टर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के साथ ही सहकारिता और मार्कफेड के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्रीमती रश्मि अरुण ने समीक्षा के दौरान कहा कि जो खाद्य दुकानें लंबे समय से निलंबित हैं, उनका सक्षम अधिकारी के माध्यम से निराकरण कराया जाए। गेहूँ उपार्जन के लिये सभी जिला कलेक्टरों से अनुमान का आंकलन कराने एवं उपार्जन के अनुसार भण्डारण क्षमता की व्यवस्था के दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में बारदाने की उपलब्धता के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए हैंखाद्य आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने बैठक में कहा कि खाद्यान्न प्राप्त करने वाले ऐसे परिवार जिनकी संख्या 10 या उससे अधिक है, ऐसे परिवारों की जाँच की जाए। इसके साथ ही पात्र सभी लोगों को समय पर खाद्यान्न मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

चंदला में 88 हितग्राहियों को वितरित हुए 198 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार हुए शामिल

khabarsamayper

जिला जेल के निरक्षर कैदी बनेंगे साक्षर, ‘उल्लास नवभारत’ योजना से मिलेगी नई पहचान

khabarsamayper

विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में नवनिर्मित ललितकला संकाय भवन केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment