Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा सरकार के साथ समाज को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाया जाएगा। इस दिशा में प्रदेश में निरंतर कार्य हो रहा है। सरकार के साथ समाज को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करना है। शासकीय, अशासकीय और अर्द्धशासकीय स्तर पर नागरिकों के स्वास्थ्य रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में अनेक प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर होटल कोर्टयार्ड मैरियट में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृ-शिशु संजीवन मिशन रणनीति दस्तावेज एवं अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस अभिनव कार्यक्रम की रचना के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है और पूरी दुनिया इसे देख रही है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता सामने आई, जब आपदा के अवसर के मंत्र पर काम करके भारत ने वैक्सीन तैयार की और अपने राष्ट्र के नागरिकों के साथ ही अनेक राष्ट्रों को भी सहायता दी। अथक अनुसंधान से देश की नागरिकों को नि:शुल्क वैक्सीन मिल जाने से जहां उनके स्वास्थ्य को ठीक करने में सहायता मिली, वहीं यह वैक्सीन सभी का मनोबल बढ़ाने में भी उपयोगी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वह काफी कठिन दौर था, जब हमारी जनता कष्ट में थी, लेकिन श्रेष्ठ प्रबंधन से राष्ट्र में टीकाकरण का प्रभावी कार्य हुआ और रोग पर नियंत्रण हुआ। पूरा विश्व सशंकित होकर भारत को देख रहा था। उस कठिन दौर में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाधान की राह निकाल ली थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अनमोल 2.0 पोर्टल प्रारंभ करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दो मंत्रालय विभाग होते थे, जिन्हें एकीकृत कर आम जनता के हित को सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या निरंतर बढ़ रही है। साल दर साल नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीपीपी मॉडल अपनाकर अस्पतालों के संचालन में सुधार करने की पहल की गई है। इस दिशा में अनुकूल वातावरण भी तैयार हुआ है।

मेडिकल पर्यटन बढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश में मेडिकल पर्यटन की काफी संभावना है। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे । प्रदेश में जो रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई हैं, उसमें सेवा क्षेत्र को भी जोड़ा गया है। प्रारंभ में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े नगरों में निजी क्षेत्र में अस्पतालों को भी प्रमोट करेंगे। इसमें ‘ए’ श्रेणी में बड़े नगर शामिल होंगे। नए अस्पताल प्रारंभ करने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। तीन श्रेणियों में अस्पतालों को सब्सिडी प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा। इससे अस्पतालों के संचालन में सहयोग मिलेगा। सब्सिडी के प्रावधान से अस्पताल समर्थ होंगे और नागरिकों के उपचार के कार्य में व्यापक स्तर पर सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एयर एंबुलेंस का संचालन भी दो स्तर पर हो रहा है। प्रदेश में जहां हवाई पट्टियां हैं, वहां जहाज की व्यवस्था कर गंभीर और दुर्घटनाग्रस्त रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है और जहां हेलीपैड हैं वहां से हेली सेवा प्रारंभ की गई है। हाल ही में भोपाल एम्स के एक चिकित्सक को आपात अवस्था में विमान द्वारा चेन्नई भिजवाने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में चिकित्सक के परामर्श और कलेक्टर के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को विमान और हेलीकॉप्टर सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुष, प्राकृतिक चिकित्सा और अन्य चिकित्सा पद्धतियों को भी समग्र दृष्टि से देखते हुए इन सभी पद्धतियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर नागरिक तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित यह कार्यक्रम सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। आईएमआर और एमएमआर में सुधार मध्यप्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण चुनौती है। पूर्व में भी प्रयास हुए हैं। विगत 20 वर्षों में एमएमआर 400 से 173 हो गयी है। आईएमआर 80 से 43 हो गयी है। एनएमआर 60 से घटकर 31 हुई है। इन सभी प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं, परंतु लक्ष्य अभी दूर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये मध्यप्रदेश पुरज़ोर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2030 तक एमएमआर को 100 से कम करने और आईएमआर को 20 से कम करने के योजनाबद्ध प्रयास करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इन परिणामों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विषय विशेषज्ञों और रिसर्च प्रोफेशनल्स द्वारा समस्याओं का चिन्हांकन कर उनमे सुधार के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संजीवन मिशन रोड मैप बनाया गया है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पंजीयन और उनके स्वास्थ्य की सघन निगरानी के लिए अनमोल 2.0 (एएनएम ऑनलाइन 2.0) ऐप और वेब पोर्टल लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 20 हज़ार एएनएम को मैप किया गया है। एयर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आगामी समय में आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी मैप करने के प्रयास किये जाएँ। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के शत प्रतिशत पंजीयन और नियमित एएनसी जांच से हाई रिस्क प्रेगनेंसी का समय से चिन्हांकन कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के सही समय में प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे एमएमआर के साथ आईएमआर में भी सुधार लाने में हम सफल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रदेश में सिर्फ 60 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा रहा है। इनमें से 20 प्रतिशत गर्भवती महिलायें समय से अपनी जांच नहीं करवा रही हैं। इसके लिए महिलाओं के साथ-साथ परिजन को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि गर्भवती महिलायें लापरवाही न कर आवश्यक रूप से समय अनुसार नियमित रूप से एएनसी जांच करवायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के तहत हर माह की 9 एवं 25 तारीख को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की जाती है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश परफ़ॉर्मर स्टेट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सतत सुदृढ़ किया जा रहा है। बजट की कोई कमी नहीं है। अधोसंरचना विकास, उपकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना सभी क्षेत्रों में कार्य किया जबराहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम से आह्वान किया कि पूरी ताक़त से प्रयास करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम स्वास्थ्य के संगठित प्रयास से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने में हम सफल होंगे।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में स्वास्थ्य महत्वपूर्ण आयाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य मानकों में अपेक्षित सुधार होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य संजीवन मिशन रणनीति में प्रदेश के सभी क्षेत्रों की स्थानीय चुनौतियों और परिस्थिति के आधार योजनांतर्गत अंतःक्षेप निर्धारित किये गए हैं। अनमोल 2.0 ऐप से गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, एएनसी चेक-अप, प्रसूति सहायता योजना और अन्य योजनाओं से हितलाभ प्रदाय की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने वीडियो संदेश में कहा कि मातृ एवं शिशु संजीवन मिशन आईएमआर और एमएमआर में सुधार लाने के लिए सशक्त और समय अनुकूल पहल है। नीति आयोग के सदस्य श्री वी के पॉल ने भी वीडियो संदेश में इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर आयुक्त श्री पवन कुमार, प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, डेवलपमेंट पार्टनर, स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रचनात्मक संवाद, व्यक्तिगत ईमानदारी, निस्वार्थ समर्पण, करुणा और परस्पर सम्मान शासन का ‘पंचामृत’ हैं: उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि गीता का संदेश प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक की तरह है उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में भारत की प्रगति में ‘साथी’ और ‘सारथी’ की भूमिका निर्णायक रही है उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं है, यह हमारा लक्ष्य है उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित राष्ट्र की राह पर आगे बढ़ते हुए भारत की आवाज विश्व स्तर पर गूंजेगी उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि हमें अपने संविधान और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ सतर्क रहना चाहिए Posted On: 08 DEC 2024 6:25PM by PIB Delhi भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज घोषणा की कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं बल्कि एक निश्चित लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “हमें गीता के ज्ञान को याद रखना चाहिए। अर्जुन ने जो ध्यान दिया- उनकी नज़र मछली पर नहीं बल्कि लक्ष्य पर थी। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए वही दृष्टि, ध्यान और दृढ़ संकल्प रखना चाहिए कि भारत 2047 तक या उससे भी पहले एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त कर ले।” हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “साथी और सारथी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। भारत ने पिछले एक दशक में यह देखा है- अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति, अविश्वसनीय संस्थागत ढांचे का निर्माण और वैश्विक स्तर पर एक अद्वितीय स्थिति और सम्मान, जो कभी अकल्पनीय था।” उन्होंने कहा, “भारत की आवाज़ आज बहुत मज़बूती से गूंजती है। हम न केवल एक महाशक्ति के रूप में उभर रहे हैं, बल्कि हमने एक रास्ता भी चुना है – 2047 तक एक विकसित भारत का रास्ता।” अपने संबोधन में श्री धनखड़ ने सभी से गीता के सार को अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं से प्रेरित शासन के “पंचामृत मॉडल” की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने इस बात पर गहराई से विचार किया कि मैं इस पवित्र स्थान से ऐसा क्या संदेश दे सकता हूं जिसे हर नागरिक दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपना सके। मैं गीता से पांच मूलभूत सिद्धांत प्रस्तावित करता हूं, जिन्हें मैं शासन का पंचामृत कहता हूं, जिन्हें हर नागरिक दृढ़ संकल्प के साथ लागू कर सकता है।” उपराष्ट्रपति ने पांच स्तंभों के बारे में विस्तार से बताया: रचनात्मक संवाद: उन्होंने कहा, “श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद हमें सिखाता है कि मतभेदों को विवाद नहीं बनना चाहिए। मतभेद स्वाभाविक हैं क्योंकि लोग अलग-अलग सोचते हैं। यहां तक कि हमारी संविधान सभा में भी मतभेद थे, लेकिन उन्होंने बहस और चर्चा के ज़रिए उन्हें सुलझाया। यह एक महत्वपूर्ण संदेश है और मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारे सांसद, विधान सभा के सदस्य, स्थानीय प्रतिनिधि और सभी संस्थाएँ रचनात्मक संवाद पर ध्यान केंद्रित करेंगी। संवाद का नतीजा सामाजिक और राष्ट्रीय हितों को पूरा करना चाहिए, न कि व्यक्तिगत लाभ।” श्री धनखड़ ने जोर देकर कहा, “दूसरा सिद्धांत व्यक्तिगत ईमानदारी है। जो लोग जिम्मेदारी के पदों पर हैं, चाहे वे प्रशासन, राजनीति या अर्थशास्त्र में हों, उन्हें उदाहरण के रूप में नेतृत्व करना चाहिए। उनके आचरण से जनता को प्रेरणा मिलनी चाहिए, क्योंकि इसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है।” उन्होंने निस्वार्थ भावना की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “तीसरा सिद्धांत निस्वार्थ समर्पण है। भगवान कृष्ण सिखाते हैं, ‘यज्ञार्थ कर्मणो’ – काम व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि व्यापक भलाई के लिए होना चाहिए। इसी भावना के साथ, मैं सभी से अपील करता हूं कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण एक महान यज्ञ है। राष्ट्र के कल्याण के लिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार इस सामूहिक प्रयास में योगदान देना चाहिए।” उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, “चौथा सिद्धांत करुणा है। करुणा हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति का सार है। कोविड-19 संकट के दौरान, भारत ने अपनी चुनौतियों का सामना करते हुए भी 100 से अधिक देशों को टीके उपलब्ध कराकर अपनी करुणामयी भावना का प्रदर्शन किया। आज, चाहे वह समुद्र में फंसे जहाजों को बचाना हो, युद्ध के दौरान छात्रों को निकालना हो, या भूकंप और अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करना हो, भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है। इस करुणा को हर किसी के जीवन में जगह मिलनी चाहिए।” श्री धनखड़ ने कहा, “पांचवां सिद्धांत परस्पर सम्मान है। प्रतिस्पर्धा आवश्यक है, लेकिन इससे संघर्ष नहीं होना चाहिए। आज, कोई दुश्मन नहीं है – केवल अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। यह विविधता हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पास कितनी विविधता है, इस पर विचार करें, फिर भी यह सब एकता में परिवर्तित हो जाती है। इस विचार को पंचामृत ढांचे के तहत शासन में एकीकृत किया जा सकता है।” उपराष्ट्रपति ने भारत की प्रगति और एकता के लिए चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा, “देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें व्यवस्थित रूप से भारत की अर्थव्यवस्था और संस्थानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उनका इरादा हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना और हमारी प्रगति के मार्ग को बाधित करना है। ऐसी ताकतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

khabarsamayper

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी — 3 विकेट लेकर कंगारुओं पर कहर, कोच गंभीर को दिया करारा जवाब!

khabarsamayper

मध्यप्रदेश जहाँ हर 100 किलोमीटर से भी कम की यात्रा में पुरातात्विक चमत्कारों और प्राचीन इमारतों के बीच आप अपने आपको पाते हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment