Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्य निष्ठ पर गर्व करने का दिन है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन या 15 जनवरी को “सेना दिवस” पर बधाई एवं शुभकामनाएंदव ने देते हुए कहा कि सेना दिवस देश के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों को अपनी सेना और सैनिकों के साहस पर गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्य निष्ठ पर गर्व करने का दिन है। मातृभूमि की रक्षा के लिये हमारे जवानों की नि-स्वार्थ सेवा और समर्पण पर देशवासियों को गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “मैं देश की सेना के जवानों को सैल्यूट करता हूँ, जिन्होंने मौसम और हालातों पर काबू पाते हुए देश की रक्षा और आन-बान के लिए अपने परिवार से ऊपर अपने कर्तव्य पथ पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Related posts

छतरपुर के रानीताल में महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

khabarsamayper

हाथरस में अंधविश्वास की हद: बेटे की लाश पर झाड़-फूंक!

khabarsamayper

मां वैष्णो देवी यात्री बस पर हुए हमले के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

khabarsamayper

Leave a Comment