Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काशी के पूर्व विधायक दादा श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काशी के पूर्व विधायक दादा श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा के नाम से लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री श्याम देव राय चौधरी के निधन पर ट्विट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि परिवार ने अपना एक समर्पित और सच्चा सिपाही खो दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आपके जीवन का हर क्षण राष्ट्र सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा।

दादा श्याम देव राय चौधरी काशी से विधायक थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके निधन को काशी सहित सम्पूर्ण राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति दें एवं शोकाकुल परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।

Related posts

सूरत में लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

khabarsamayper

शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा*

khabarsamayper

ग्वालियर जिले के स्व-सहायता समूहों में संगठित दीदियों के हाथों से बने उत्पाद अब केवल हाट बाजार तक ही सीमित नहीं रहे हैं। बड़े-बड़े मॉल में भी स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिल रहा है।

khabarsamayper

Leave a Comment