Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में गुरूवार की सुबह शिवाय गुप्ता नामक बालक का अपहरण हो गया था। वह अपनी माता के साथ स्कूल जा रहा था। उन्होंने कहा‍कि अपहृत बालक सकुशल मिल गया है और उसकी माता-पिता से बात भी करा दी गई है। बच्चे को जल्द से जल्द माता-पिता के पास ले जाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सुबह घटना होते ही ग्वालियर पुलिस ने बेहद तत्परतापूर्वक कार्रवाई की। सर्चिंग अभियान चलाया और पुलिस की मुस्तैदी से बच्चा मिल गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। मध्यप्रदेश की धरती पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Related posts

चैक पोस्ट कैमाहा प्रभारी बनते ही वसूली करवाने की बादशाह बन चुकी थीं प्राची शर्मा चाह माह पहले अवैध वसूली करवाने को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं चैक पोस्ट प्रभारी

khabarsamayper

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसएनसीयू की सेवाओं की सराहना, स्तनपान को बढ़ावा देने की अपील

khabarsamayper

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 25 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

khabarsamayper

Leave a Comment