अन्य

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत छतरपुर–पन्ना से 529 तीर्थ यात्री रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत छतरपुर–पन्ना से 529 तीर्थ यात्री रवाना

छतरपुर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 के अंतर्गत सोमवार को जिले के 250 तीर्थ यात्री महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर से एवं पन्ना जिले के 279 तीर्थ यात्री खजुराहो रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।

महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने तीर्थ यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिले से नियुक्त पाँच अनुरक्षक—जयप्रकाश शुक्ला, आशीष गंगेले, कुसुमाकर चौरसिया, सावंत सिंह एवं बिन्नी रामनरेश ने सभी यात्रियों को निर्धारित समय पर ट्रेन में बैठाया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ मिल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Related posts

6 घंटे कीचड़ में पड़ा रहा सरपंच, ग्रामीण समझे मौत हो गई

khabarsamayper

जालौर में क्रिकेट मैच में बदमाशों का हमला, लोग दहशत में

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जनसुनवाई में त्वरित निराकरण की पहल

khabarsamayper

Leave a Comment