मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 1.4 लाख की सहायता स्वीकृत
भोपाल/छतरपुर। म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल ने छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित चार मरीजों को बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कुल 1.40 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।
लाभान्वित हितग्राही –
खुमान प्रजापति पिता मगन प्रजापति, ग्राम पहाड़गांव – ₹20,000
अनुपम तिवारी पिता रामबाबू तिवारी, नेगुवान – ₹45,000
दिनेश बंसल, अलपुरा तह. बिजावर – ₹25,000
जमना रैकवार पिता रामप्रसाद रैकवार, ग्राम खजवा पोस्ट राजनगर – ₹50,000
राज्य शासन द्वारा दी गई यह आर्थिक मदद पीड़ितों के उपचार में सहायक सिद्ध होगी।
