Breaking News

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने संचालित यात्री वाहनों को मार्गो के अनुसार सीरियल नंबर किये वितरित

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने संचालित यात्री वाहनों को मार्गो के अनुसार सीरियल नंबर किये वितरित

निर्धारित क्रम अनुसार वाहनों के रजिस्ट्रेशन, वाहन चालकों के लाईसेंस एवं मोबाइल नंबर का किया जा रहा संधारण

छतरपुर जिले में यातायात व्यवस्था की सक्रियता एवं दुर्घटना से बचाव हेतु यातायात पुलिस द्वारा निरंतर यातायात अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
छतरपुर जिले में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु प्रथक प्रथक क्षेत्र में चलने वाले यात्री वाहन जैसे ऑटो, ई रिक्शा संबंधित वाहनों पर सीरियल नंबर निर्धारित किए गए हैं।
आज पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नजदीक स्थान पर एकत्रित किये गए नगर के समस्त मार्गो के 100 से अधिक ऑटो वाहन पर मार्गो के अनुसार निर्धारित सीरियल नंबर वाहनों पर अंकित किए गए।
सीरियल नंबर के अनुसार वाहन संबंधी संपूर्ण जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, चालक का मोबाइल नंबर, दस्तावेजों की वैधता तिथि इत्यादि का संधारण यातायात थाने में किया जा रहा है।
रात्रि के समय या अन्य समय में यात्री का सामान किसी कारणवश वाहन में छूट जाता है या अन्य कोई अनहोनी होती है, जल्दबाजी में वाहन का रजि. नंबर यात्री नोट नहीं कर पता है, सीरियल नंबर से वाहन संबंधी जानकारी पुलिस से आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। एवं गुम या खोया हुआ समान यात्री के सुपुर्द या अन्य समस्याओं का निराकरण से आसानी से किया सकता है।
साथ ही शिकायत या सूचना मिलने पर संचालित सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निर्धारित सीरियल नंबर के अनुसार वाहन स्वामी एवं वाहन चालक तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इसी क्रम में जिले के समस्त मार्गो में चलने वाले यात्री वाहन ऑटो एवं ई रिक्शा वाहन पर भी यह कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान का यह उद्देश्य भी है की अनावश्यक एक क्षेत्र के चलने वाले वाहन दूसरे क्षेत्र में जाकर जाम या विवाद स्थिति निर्मित करते हैं, उन पर भी नियंत्रण एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी। वाहन चालकों द्वारा यात्री के प्रति दुर्व्यवहार, नकारात्मक भाषा शैली, नशे में वाहन चलाने के प्रति भी ऑटो संगठन से समन्वय बनाते हुए जानकारी एकत्र कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जिले के सभी मार्गों में कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Related posts

M PLUS CINE is ready to go on the floor for a shoot with their two new songs with Gautam Gulati, Akshita Mudgal & Karanvir Bohra.

Admin

छतरपुर – विदेशी महिला पर्यटक के साथ ठगी

khabarsamayper

दिल्ली: बुजुर्ग को कार से बाहर खींचकर पिटाई, दोनों पैर में फ्रैक्चर

khabarsamayper

Leave a Comment