Breaking Newsअन्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एकता दिवस पर दिलाई शपथ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

भोपाल।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र एकीकरण में दिए योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के बैंक्वेट हॉल में किया गया, जिसमें राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल के नेतृत्व में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति यह शपथ ली —

“मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।
मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।
मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।”

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल के सिद्धांत आज भी राष्ट्र को एकता, दृढ़ता और सेवा की प्रेरणा देते हैं।

Related posts

ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

बौद्ध मूल्य एशियाई राष्ट्रों के लिए बंधन की शक्ति हैं: पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन 2024

khabarsamayper

देवी अहिल्या बाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा जनकल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रणेता

khabarsamayper

Leave a Comment