राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। गुरुवार को राजभवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ टंट्या भील के वीरत्व और बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम राजभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
