Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में सामूहिक योगाभ्यास

      राजभवन में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया। राज्यपाल श्री पटेल के साथ करीब 150 प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार मे हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य” थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशाखापटनम कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया।योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता भी मौजूद थे।

योग के विभिन्न आसनों का हुआ अभ्यास

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम, और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। मुख्य रूप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, आदि प्राणायाम किए। क्लैपिंग एवं लाफिंग थेरेपी के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम का समापन हुआ।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के प्रारंभ में पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम के अंत में योग गुरू श्री राजीव जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Related posts

मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया

khabarsamayper

24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक 139 नृत्य कलाकारों ने किया वृहद शास्‍त्रीय नृत्‍य मैराथन 51वें खजुराहो नृत्य गिनीज विश्व रिकॉर्ड से बढ़ेगा नृत्य साधकों का मान

khabarsamayper

मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जयपुर द्वारा प्रदत्त अनापत्ति एवं अनुशंसा के तहत ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावॉट पम्प स्टोरेज परियोजना के निर्माण के लिये गांधीसागर बांध से 891.944 एमसीएम जल प्रवाहित करने की निर्धारित शर्तों पर अनुमति जारी की गई है

khabarsamayper

Leave a Comment