Breaking News

राज्य घुड़सवारी अकादमी के राजू सिंह का शानदार प्रदर्शन

राज्य घुड़सवारी अकादमी के राजू सिंह का शानदार प्रदर्शन

एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई

61वीं कैवलेरी जयपुर में 15 से 18 दिसंबर 2024 तक आयोजित सीसीआई 3 स्टार इवेंटिंग क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवार राजू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। राजू सिंह ने घोड़े “मविलान” के साथ 38.8 अंकों के साथ पहला स्थान और “मताकाली” के साथ 40.6 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजू सिंह को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना की।

प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार और कुंभभार महेश के शरायु ने भी क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राजू सिंह ने एशियन चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) के लिए पहला क्वालीफाइंग ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दूसरा क्वालीफाइंग ट्रायल अगले महीने 14 से 17 तारीख तक आर्मी पोलो एंड राइडिंग क्लब, दिल्ली में आयोजित होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अपने ज्ञान से दूसरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव है

khabarsamayper

इनामी बदमाश जफ्फू खान सागर से गिरफ्तार, टीआई अरविन्द्र कुजूर की बड़ी कार्रवाई*

khabarsamayper

Leave a Comment