अन्य

रात 12 बजे तेज डीजे पर कार्रवाई: सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल डीजे और मॉडिफाइड बोलेरो की जप्ती

रात 12 बजे तेज डीजे पर कार्रवाई: सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल डीजे और मॉडिफाइड बोलेरो की जप्ती

छतरपुर पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान मोबाइल डीजे सिस्टम एवं मॉडिफाइड बोलेरो वाहन जप्त किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता एवं म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वैवाहिक कार्यक्रम स्थलों, मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे ऑपरेटरों की बैठक लेकर निर्धारित समय सीमा एवं ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश पहले ही जारी किए गए थे।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विगत रात्रि करीब 12 बजे बगौता वेयरहाउस मरघट पहाड़ी के पास एक मोबाइल डीजे वाहन में अत्यधिक तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम बजने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अवैध रूप से डीजे संचालित करते पाए जाने पर मॉडिफाइड बोलेरो वाहन, डीजे साउंड एंड लाइट सिस्टम, जनरेटर सहित अन्य उपकरण जप्त किए गए।

आरोपी डीजे ऑपरेटर बृजेश कुशवाहा (पिता–कल्लू कुशवाहा), निवासी लालपुरवा थाना राजनगर के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता एवं मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, सहायक उप निरीक्षक गोकुल सिंह मरावी, आरक्षक रामजी, देवी दयाल एवं टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर इंदौर को मिला प्रदेश का पहला अत्याधुनिक गीता भवन — सभी नगरीय निकायों में बनेगा गीता भवन: मुख्यमंत्री

khabarsamayper

विषाणु संक्रमण प्रतिरोध अभ्यास 2.0 के तहत जिले में अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘पाञ्चजन्य सुशासन संवाद 2.0’ को संबोधित किया

khabarsamayper

Leave a Comment