उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। माल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला पूजा गुप्ता की सड़ी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पूजा पांच महीने की गर्भवती थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग तलाश रही है।
