कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिलेभर में अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का सतत और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसी के सकारात्मक परिणामस्वरूप नवंबर माह में लवकुशनगर नगरीय निकाय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त संकेत भोंडवे ने नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं टीम की सराहना की है।
