अन्य

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन 🇮🇳

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन 🇮🇳

छतरपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम भैरा, धुवयाई, गुणपारा, बांदनी होते हुए सादनी तक लगभग 10 किलोमीटर की “रन फॉर यूनिटी” (पदयात्रा) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय हाई स्कूल, भैरा से हुआ, जहां मंत्री डॉ. कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. कुमार ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “देश की एकता और सुरक्षा को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है, और युवाओं को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।”

यात्रा के दौरान ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने एकता, अखंडता और नशामुक्त भारत के नारे लगाते हुए कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दिया। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूल वर्षा, कलश रखकर व गीतों के माध्यम से स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम विजय द्विवेदी, जनपद सीईओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस बल, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

‘ऑपरेशन मुस्कान’ में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, गुम बालक सुरक्षित मिला

khabarsamayper

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसएनसीयू की सेवाओं की सराहना, स्तनपान को बढ़ावा देने की अपील

khabarsamayper

जयपुर में कचरे से भरा ट्रक ब्रिज के नीचे फंसा — ओवरलोडिंग बना हादसे की वजह

khabarsamayper

Leave a Comment