Breaking Newsअन्य

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अधिकारियों संग किया सामूहिक गायन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को राजभवन के बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति की प्रतीक प्रेरणा है।
कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, तथा जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव मीनाक्षी सिंह सहित राजभवन के अधिकारी मौजूद रहे।#VandeMataram #150YearsOfVandeMataram #GovernorPatel #RajBhavan
#NationalSong #BankimChandra #IndianHistory #Patriotism #MadhyaPradeshNews

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में लिया हिस्सा

khabarsamayper

द्वारका में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो की मौत कई घायल —

khabarsamayper

Leave a Comment