छतरपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की रूपरेखा से सभी दलों को अवगत कराया गया।
बैठक में बताया गया कि बीएलओ द्वारा 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाने का कार्य किया जाएगा।
