छतरपुर थाना जुझारनगर क्षेत्र के वैदेही बाबा मंदिर मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही पुलिस टीम ने गुम हुए तीन मासूम बच्चों—एक 4 वर्षीय बालक, 6 वर्षीय बालक और 4 वर्षीय बालिका—को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया। भीड़भाड़ के कारण बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए थे। पुलिस ने तुरंत अनाउंसमेंट कर तलाश शुरू की और कुछ ही समय में बच्चों को ढूँढ निकाला। परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की प्रशंसा की। इस कार्य में थाना प्रभारी राजेन्द्र जाटव सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

