शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर का हुआ समापन
शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय छतरपुर की एनएसएस इकाई का विशेष शिविर जो की 16 मार्च 2024 से शासकीय प्राइमरी शाला गौरैया में संचालित था आज 7 दिन सफलतापूर्वक गतिविधि करने के उपरांत संपन्न हुआ। जिसमें छतरपुर नगर के जाने-माने समाजसेवी श्री विकास चतुर्वेदी एवं श्री विपिन अवस्थी जी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमा में उपस्थिति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ पी के दीक्षित ने सभी अतिथियों का सम्मान किया एवं छात्राओं को उनके किए गए सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी। डॉ पी के दीक्षित ने कहा कि एनएसएस खुद से पहले दूसरों को सम्मान देने एवं दूसरों का ध्यान रखने वाली इकाई का नाम है श्री विकास चतुर्वेदी ने छात्राओं के आत्म बल की सराहना करते हुए कहा की एनएसएस कैंप के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है वह ग्राम एवं समाज में जुड़ने का अवसर प्राप्त करती हैं। छात्राओं के उत्साह एवं मनोबल को देखते हुए श्री विकास चतुर्वेदी जी ने एनएसएस की इकाई को 5100 देकर पुरस्कृत किया जिसका उपयोग कैंप में किया जाएगा। श्री विपिन अवस्थी जी ने कहा की कैंप के दौरान छात्राओं ने ग्रामीण स्तर के वास्तविक जीवन को जाना एवं अपने भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। और बताया कि किस तरह हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ सकते हैं। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका का डॉ शशी प्रभा परिहार ने छात्राओं को धन्यवाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ सुधा द्विवेदी डॉ नीरज निरंजन डॉ सौरव डॉ शुभा मिश्रा डॉ कनुप्रिया चौबे डॉ पूर्णिमा रावत राजश्री सिसोदिया डॉ राकेश डॉ देवकरण मालवीय डॉ श्याम शरण आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित था। अंत में डॉ शशिकांत अवस्थी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ किशोरी सोनी ने सभी का शिविर में आने के लिए आभार प्रकट किया।

