Breaking News

सीईओ निर्वाचन म.प्र. ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

सीईओ निर्वाचन म.प्र. ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की
मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित
—-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. श्री अनुपम राजन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी रिटर्निंग अधिकारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के प्रारंभ में श्री राजन ने प्रदेश में चारों चरणों की शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। छतरपुर जिले के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिलिंद नागदेवे सहित एएआरओ भी उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री राजन ने प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सर्तकता बनाये रखें और मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। मतगणना स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं और संसाधन उपलब्ध रहें। तेज गर्मी को देखते हुए ठंडा पानी, कूलर, पंखे, मेडिकल किट, एम्बुलेंस, अग्नि शामक यंत्र, फायर ब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं कर लें। बिजली की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। पावर बैक-अप प्लान और जनरेटर आदि की व्यवस्था भी रखें। मतगणना कर्मियों को दिया जा रहा गणना कार्य का प्रशिक्षण 31 मई तक पूरा कर लें। भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है।

khabarsamayper

उज्जैन नगरी प्राचीन काल में समय गणना का प्रमुख केंद्र रहा है,

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कुल स्टार्ट-अप में से 45 प्रतिशत से अधिक की मालकिन महिलाएं हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment