उमरिया में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में लोगों को ला रही थी। कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले यह हादसा हो गया। सीएम शिवराज ने उमरिया जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

