सुकन्या रक्षा अभियान से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, 4 माह में खुले 9 हजार से अधिक खाते
छतरपुर।
बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छतरपुर जिले में चलाया जा रहा सुकन्या रक्षा अभियान उल्लेखनीय सफलता की ओर बढ़ रहा है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।
भारत सरकार के डाक विभाग के माध्यम से संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षकों एवं विभागीय अमले द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर संपर्क किया गया। लोगों को योजना के लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक बालिकाओं के नाम पर खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दिनेश दीक्षित ने बताया कि सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच जिले में 9,000 से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं। यह उपलब्धि जिले में बेटियों के प्रति बढ़ती जागरूकता और अभिभावकों के विश्वास का प्रमाण है।
अधिकारियों ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिका के नाम पर खाता खोलकर उसकी शिक्षा और विवाह के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जाता है। योजना में आकर्षक ब्याज दर, आयकर में छूट और परिपक्वता पर बड़ी राशि मिलने जैसे लाभ शामिल हैं, जिससे यह योजना अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।
सुकन्या रक्षा अभियान के माध्यम से छतरपुर जिला बेटियों के सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा रहा है।