स्कूटी का प्रलोभन देकर बंधक बनाकर गलत काम के लिए विवश करने वाली महिला आरोपिया को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अनैतिक देह व्यापार संचालन में लिप्त आरोपी हरि सिंह एवं रक्कू तथा बालिका पर गोली चलाने वाले आदतन अपराधी मंजू पटेरिया को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।*
दिनांक 18 मार्च 2024 की रात्रि में नाबालिक बालिका के पैर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। बालिका को अस्पताल पहुंचा कर शीघ्र ही गोली मारने वाले आरोपी मंजू पटेरिया जिसके विरुद्ध 40 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं को थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने उक्त अपराध की समीक्षा करते हुए संबंधित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली एवं थाना महिला से गठित संयुक्त पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।*
नाबालिक बालिका को उपचार के बाद विधिवत वन स्टाप सेंटर छतरपुर लाया गया। काउंसलिंग के दौरान नाबालिक बालिका के कथन के अनुसार महिला थाना में संबंधित सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
नाबालिक बालिका उम्र 16 साल से महिला आरोपिया संतोषी तिवारी से परिचय होने से यहां आई थी, नई स्कूटी देने का प्रलोभन दिया गया। बालिका के छतरपुर आते ही महिला आरोपियां संतोषी द्वारा बंधक बनाकर गलत काम करने के लिए विवश किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही जारी थी।
चिकित्सीय रिपोर्ट, पीड़िता एवं पीड़िता के परिजनों कथनों, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य के अनुसार संबंधित आरोपियों आदतन अपराधी हरि सिंह(4 अपराध) , रक्कू उर्फ राकेश गोस्वामी(6 अपराध) एवं मंजू पटेरिया( 40 अपराध) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एवं उक्त प्रकरण की मुख्य आरोपिया संतोषी तिवारी जिस पर थाना कोतवाली में 7 अपराध सहित उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनैतिक देह व्यापार सहित अन्य तरह के अपराध पंजीबद्ध हैं, को महिला पुलिस थाना प्रभार

