अन्य

10 साल पुराने एससी-एसटी मारपीट मामले का ₹4000 का इनामी फरार वारंटी गिरफ्तार

10 साल पुराने एससी-एसटी मारपीट मामले का ₹4000 का इनामी फरार वारंटी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना लवकुश नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 वर्ष पुराने मारपीट एवं एससी-एसटी अधिनियम के प्रकरण में फरार चल रहे ₹4000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला वर्ष 2016 का है, जिसमें आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹4000 का इनाम घोषित किया गया था।

थाना लवकुश नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
सुरेंद्र सिंह ठाकुर पिता राजा सिंह, निवासी ग्राम बिहटा, थाना लवकुश नगर
को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह महत्वपूर्ण सफलता एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश अहिरवार, आरक्षक बलराम, विकास सिंह एवं हरिशंकर यादव की टीम द्वारा हासिल की गई।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे के लिए “न्याय पथ अभियान” लगातार प्रभावी रूप से जारी है, जिससे जिले में कानून का शिकंजा और मजबूत होता जा रहा है।

Related posts

छतरपुर: हत्या के ₹7000 के इनामी आरोपी सत्येंद्र अहिरवार गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर: अपहरण व मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटू राजा फरार

khabarsamayper

नए बीज उत्पादन कार्यक्रम कराएं: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नौगांव कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment