Breaking Newsअन्य

10वीं का पेपर देकर लौट रहे छात्र का अपहरण: रेलवे स्टेशन के पास दो दर्जन युवकों ने बेरहमी से पीटा, दी गोली मारने की धमकी

छतरपुर शहर में 10वीं बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र के साथ सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि करीब दो दर्जन युवकों ने छात्र का अपहरण कर उसे छतरपुर रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर बेरहमी से पिटाई की।

पीड़ित छात्र का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी तो अगले पेपर के दिन उसे गोली मार दी जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अनुशासन और फिटनेस पर जोर: छतरपुर पुलिस लाइन में जनरल परेड आयोजित

khabarsamayper

छतरपुर की एएसपी विदिता डागर का हुआ तबादला, अब ग्वालियर में संभालेंगी नई जिम्मेदारी

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद ने डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज किया मंजूर, 13,873 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

khabarsamayper

Leave a Comment