Breaking News

113 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 113 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। एवं कलेक्टर ने दिव्यांगो की सुनवाई अलग से की। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि नियमित अभ्यास से परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलती है।

khabarsamayper

“ऑपरेशन मुस्कान” का असर: गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को 12 घंटे में किया दस्तयाब

khabarsamayper

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन भोपाल : गुरूवार, जनवरी 2, 2025, 13:49 IST राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

khabarsamayper

Leave a Comment